हरदोई: गौ सेवक पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की उठी मांग, जानें पूरा मामला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने गौ सेवक व भाजपा नेता सुनील शुक्ला के खिलाफ गलत तरीके से लिखाए गए मुकदमे को वापस लेने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। कलेक्ट्रेट में गुरुवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मांग …

हरदोई। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने गौ सेवक व भाजपा नेता सुनील शुक्ला के खिलाफ गलत तरीके से लिखाए गए मुकदमे को वापस लेने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।

कलेक्ट्रेट में गुरुवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मांग की थी कि गौ सेवा को भाजपा नेता सुनील शुक्ला व योगेश विक्रम सिंह पर गलत तरीके से दर्ज कराया गया मुकदमा वापस लिया जाए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर दोनों गौ सेवकों पर जिला प्रशासन द्वारा गलत तरीके से दर्ज कराए गए मुकदमे को वापस लेने की मांग की।

बताते चलें 17 सितंबर को कछौना पतसेनी स्थित सरकारी गौशाला में जलभराव के चलते कई गोवंश की मृत्यु हो गई थी। इसकी सूचना सोशल मीडिया पर डालने पर उक्त दोनों नेताओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने मुकदमा दर्ज करा दिया है। जिला प्रशासन के इस रवैया का कई सामाजिक व राजनैतिक संगठन विरोध कर रहे हैं।

संबंधित समाचार