भाजपा अध्यक्ष का संबोधन, झपकी लेते रहे मेयर साहब!
हल्द्वानी, अमृत विचार। भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की आगामी चुनाव की तैयारियों की वर्चुअल क्लास में मेयर जोगेंद्र रौतेला झपकी ले रहे थे। उनकी यह फोटो कैमरे में कैद हो गई। श्री नड्डा के वर्चुअल संबोधन में सोती हुई उनकी फोटो चर्चाओं में रही। बुधवार को मुखानी स्थित कुमाऊं संभाग कार्यालय में भाजपा अध्यक्ष …
हल्द्वानी, अमृत विचार। भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की आगामी चुनाव की तैयारियों की वर्चुअल क्लास में मेयर जोगेंद्र रौतेला झपकी ले रहे थे। उनकी यह फोटो कैमरे में कैद हो गई। श्री नड्डा के वर्चुअल संबोधन में सोती हुई उनकी फोटो चर्चाओं में रही।
बुधवार को मुखानी स्थित कुमाऊं संभाग कार्यालय में भाजपा अध्यक्ष नड्डा के वर्चुअल संबोधन के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मेयर जोगेंद्र रौतेला, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट समेत तमाम भाजपा के पदाधिकारी व नेता मौजूद थे।
भाजपा अध्यक्ष नड्डा के संबोधन के दौरान सभी पदाधिकारी उनका संबोधन ध्यान से सुन रहे थे जबकि हल्द्वानी के प्रथम नागरिक एवं हल्द्वानी विधानसभा से उम्मीदवार मेयर जोगेंद्र रौतेला झपकी ले रहे थे। काफी देर तक वह झपकी लेते रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के संबोधन के दौरान झपकी लेते हुए उनकी फोटो खींच ली गई। बुधवार को हल्द्वानी में दिन भर उनकी इस फोटो को लेकर चर्चाएं होती रहीं।
क्या बोले मेयर
मैं वर्चुअल क्लास में पूरी तरह एक्टिव था। मैं आंख बंद करके कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा जी का संबोधन सुन रहा था, मैं सो नहीं रहा था।- जोगेंद्र रौतेला, मेयर हल्द्वानी-काठगोदाम
