हल्द्वानी: हार्डवेयर शॉप में लगी आग, लाखों का माल राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। देर रात मुखानी थाना इलाके में एक हार्डवेयर की दुकान में आग लग गई। दुकान हादसे के वक्त बंद दी और लाखों का माल जल कर स्वाहा हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। नई बस्ती बनभूलपुरा …

हल्द्वानी, अमृत विचार। देर रात मुखानी थाना इलाके में एक हार्डवेयर की दुकान में आग लग गई। दुकान हादसे के वक्त बंद दी और लाखों का माल जल कर स्वाहा हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

नई बस्ती बनभूलपुरा निवासी नाजिम हुसैन की कुसुमखेड़ा में नाजिम हार्डवेयर स्टोर के नाम से दुकान है। बताया जाता है कि रोज की तरह नाजिम आज भी रोज की तरह दुकान बंद कर घर चला गया था। घर पहुंचने के तकरीबन एक घंटे बाद नाजिम के पास फोन आया कि दुकान में आग लग गई।

आनन फानन में नाजिम ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी और मौके पर पहुंचे। तब तक आसपास के लोग आग बुझाने में जुट गए। कुछ ही देर में दमकल मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक ज्यादा तर माल जल कर राख हो चुका था। नुकसान का सटीक अनुमान तो नही है, लेकिन लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।

संबंधित समाचार