अच्छी खबर: दमुवाढूंगा के युवा खेलेंगे बास्केटबॉल, आंबेडकर पार्क में बनेगा कोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दमुवाढूंगा के युवाओं के लिए खुशखबरी है। उन्हें जल्द ही बास्केटबॉल में प्रतिभा निखारने का अवसर मिल सकेगा। इसके लिए उन्हें दूर कहीं जाना नहीं पड़ेगा। उनके नजदीक ही आंबेडकर पार्क में इस गेम के लिए कोर्ट तैयार किया जाएगा। पौन दो बीघा में तैयार आंबेडकर पार्क शहर की पहचान के रूप …

हल्द्वानी, अमृत विचार। दमुवाढूंगा के युवाओं के लिए खुशखबरी है। उन्हें जल्द ही बास्केटबॉल में प्रतिभा निखारने का अवसर मिल सकेगा। इसके लिए उन्हें दूर कहीं जाना नहीं पड़ेगा। उनके नजदीक ही आंबेडकर पार्क में इस गेम के लिए कोर्ट तैयार किया जाएगा।

पौन दो बीघा में तैयार आंबेडकर पार्क शहर की पहचान के रूप में देखा जाएगा। इतने बड़े पार्क में क्षेत्र के लोगों को सौंदर्य स्थल के साथ साथ कई अन्य सुविधाएं भी मिल सकेंगी। इसमें संविधाना निर्माता डॉ. आंबेडकर की ऊर्जावान प्रतिमा के साथ साथ खूबसूरत गार्डन तैयार किया जा रहा है। क्षेत्र के लोग शादी व अन्य कार्यक्रम कर सकें, इसके लिए सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। बच्चों के लिए चिड्रेन पार्क बन रहा है।

इसमें कई ऐसे झूले लगाए जा रहे हैं, जो बच्चों की खिलखिलाहट बनेगा। इसके साथ ही युवाओं को फिट रखने के लिए ओपन जिम भी तैयार किया जा रहा है। यह सारे कार्य पहले ही प्रस्तावित होने के बाद धरातल पर दिखने शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही अब नगर निगम ने इस पार्क में बास्केट बॉल के लिए कोर्ट तैयार करने की योजना भी बना ली है। प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है, अंतिम फैसला महापौर लेंगे, जिसके बाद कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।

बास्केटबॉल के लिए प्रस्ताव तैयार हो चुका है। इसे इसी साल तैयार करने की कोशिश रहेगी। अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन प्रयास है कि जल्द ही वहां के युवाओं को यह प्लेटफार्म मिले।-जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, मेयर

संबंधित समाचार