उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में नियुक्तियों में गड़बड़ी, जांच की मांग
रामनगर, अमृत विचार। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 25 प्रोफेसर के पदों पर की गयी नियुक्तियों की जांच एवं वर्तमान में चल रही नियुक्ति की प्रक्रिया पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रभात ध्यानी ने विश्वविद्यालय के कुलाधिपति महामहिम राज्यपाल से मांग की है …
रामनगर, अमृत विचार। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 25 प्रोफेसर के पदों पर की गयी नियुक्तियों की जांच एवं वर्तमान में चल रही नियुक्ति की प्रक्रिया पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है।
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रभात ध्यानी ने विश्वविद्यालय के कुलाधिपति महामहिम राज्यपाल से मांग की है कि पूर्व में राज्यपाल के द्वारा मुक्त विश्वविद्यालय में हुई नियुक्तियों में भ्रष्टाचार एवं अनियमितता का संज्ञान लेते हुए जांच की बात कही थी। उनके इस्तीफे के बाद जांच को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रभात ध्यानी ने उत्तराखंड सरकार , प्रदेश के मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री पर भ्रष्टाचारियों को संरक्षण एवं बचाने का आरोप लगाया है ।
