हल्द्वानी: पवन कन्याल की मौत का सीन री-क्रिएट करेगी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। ट्रांसपोर्टर पवन कन्याल की मौत मामले में पुलिस अब मौत के सीन को री-क्रिएट करने जा रही है। ताकि यह पता लग सके कि मौत वाकई गिरने से हुई है या फिर ये एक सुनियोजित मर्डर केस है। एसपी सिटी डॉ.जगदीश चंद्र ने बताया कि पवन की मौत मामले में पुलिस ने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। ट्रांसपोर्टर पवन कन्याल की मौत मामले में पुलिस अब मौत के सीन को री-क्रिएट करने जा रही है। ताकि यह पता लग सके कि मौत वाकई गिरने से हुई है या फिर ये एक सुनियोजित मर्डर केस है।

पवन कन्याल (फाइल फोटो)

एसपी सिटी डॉ.जगदीश चंद्र ने बताया कि पवन की मौत मामले में पुलिस ने नए सिरे से जांच शुरू कर दी है। कॉल डिटेल खंगाली जा रही हैं। सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं और साथ ही पवन के सोशल मीडिया एकाउंट को भी बारीकी से चेक किया जा रहा है। इन सबके बीच पुलिस ने घटना स्थल पर जाने का फैसला लिया है।

पुलिस घटनास्थल नैनीताल रोड से एक पुतले को नीचे फेंकेगी और यह देखेगी कि पुतला कितना नीचे जाता है और कहां रुकता है। इसके अलावा पुलिस रस्सियों के सहारे खाई में उतरेगी और यह देखेगी कि क्या खाई में पैदल जाया जा सकता है। हालांकि पूर्व में हुए निरीक्षण में पुलिस को पैदल रास्ता नहीं मिला था।

संबंधित समाचार