शर्मनाक: वृद्धा से पहले की मारपीट फिर दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर पट्टी, अमृत विचार। बुजुर्ग महिला से मारपीट कर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित वृद्धा के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। क्षेत्र निवासी एक युवक ने पुलिस को …

सुल्तानपुर पट्टी, अमृत विचार। बुजुर्ग महिला से मारपीट कर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित वृद्धा के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

क्षेत्र निवासी एक युवक ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि वह किराये के कमरे में अपनी बुजुर्ग मां के साथ रहता है। बुधवार को वह अपने गांव गया था और उसकी 65 वर्षीय बुजुर्ग मां घर में अकेली थी। देर रात को पड़ोस में रहने वाला राजीव नाम का युवक दीवार कूदकर घर में घुस आया। आरोपी ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने उसकी बुजुर्ग मां से दुष्कर्म भी किया।

बाद में उसकी मां के शोर मचाने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। गुरुवार की सुबह बुजुर्ग महिला ने अपने बेटे को घटना से अवगत कराया। पीड़त महिला के बेटे ने बुजुर्ग महिला के बेटे ने आरोपी राजीव के खिलाफ पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाही की मांग की। चौकी इंचार्ज दीपक कौशिक ने बताया कि पीड़ित के पुत्र की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार