हल्द्वानी ब्रेकिंग : पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतक हंसा के परिजन का हंगामा
हल्द्वानी, अमृत विचार। ऊंचापुल निवासी अरबपति बुजुर्ग हंसा दत्त जोशी की मौत की गुत्थी अभी अनसुलझी है। इस बीच शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतक की बेटियों और परिजन ने यह कहकर हंगामा कर दिया कि पोस्टमार्टम के लिए निर्धारित पैनल नहीं है। उन्होंने कहा कि पांच चिकित्सकों के बजाय दो ही चिकित्सक लगाए …
हल्द्वानी, अमृत विचार। ऊंचापुल निवासी अरबपति बुजुर्ग हंसा दत्त जोशी की मौत की गुत्थी अभी अनसुलझी है। इस बीच शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतक की बेटियों और परिजन ने यह कहकर हंगामा कर दिया कि पोस्टमार्टम के लिए निर्धारित पैनल नहीं है। उन्होंने कहा कि पांच चिकित्सकों के बजाय दो ही चिकित्सक लगाए गए हैं। मामले में पुलिस और परिजन के बीच नोकझोंक होती रही।

बता दें कि हल्द्वानी के ऊंचापुल क्षेत्र में बुधवार रात करीब 11:30 बजे एक अरबपति की लाश उसी के बाथरूम में पड़ी मिली। मुंह और नाक से खून निकल रहा था, जबकि शरीर पर कई जगह चोटों के निशान मिले हैं। मामले में खास बात यह है कि जिस शख्स ने मृतक को अस्पताल पहुंचाया, उसी पर मृतक की बेटियों ने कत्ल का इल्जाम लगाया है।

यह भी पढ़ें:
ब्रेकिंग न्यूज : हल्द्वानी में यहां मिली अरबपति बुजुर्ग की लाश, वजह हैरान करने वाली
