हल्द्वानी की महिलाओं का हुनर, बीयर की बोतल से लैंप और अखबार से टोकरी बना डाली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। आजादी के अमृत महोत्सव सप्ताह में शुक्रवार को नगर निगम में प्रतिभा की प्रदर्शनी लगी। दस स्टॉल पर महिलाओं ने अपनी कला को दिखाया। तरह तरह के खूबसूरत आकृतियों ने लोगों को खूब लुभाया। नगर निगम प्रांगण में लगे इन स्टॉल में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र स्क्रैब वस्तुओं से बने उत्पाद …

हल्द्वानी, अमृत विचार। आजादी के अमृत महोत्सव सप्ताह में शुक्रवार को नगर निगम में प्रतिभा की प्रदर्शनी लगी। दस स्टॉल पर महिलाओं ने अपनी कला को दिखाया। तरह तरह के खूबसूरत आकृतियों ने लोगों को खूब लुभाया।

नगर निगम प्रांगण में लगे इन स्टॉल में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र स्क्रैब वस्तुओं से बने उत्पाद रहे। बीयर की कैन व बोतल से पौधों के लिए पॉट, लैंप, पुराने अखबारों से बनी टोकरी व बॉक्स, पत्थर पर महात्मा बुद्ध व अन्य विभिन्न प्रकार की आकृतियां, प्रयोग किये जा चुके तारों व सेंचुरी मील से निकले गार्बेज से पेड़ की आकृति ने लोगों को अपनी ओर खींचा। स्वस्थ आहार के रूप में मठरी, कपड़ों में सूट, साड़ी और स्वेटर आदि कई प्रकार की कला से लोग प्रेरित दिखे।

वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कांडपाल ने बताया कि प्रदर्शनी  के माध्यम से प्रतिभावानों को अवसर देने के साथ साथ लोगों को पर्यावरण के प्रति प्रेरित करने का उद्देश्य है।

संबंधित समाचार