हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन
हल्द्वानी, अमृत विचार। मानदेय की मांग को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज के अधीन नर्सिंग कॉलेज के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनके साथ सरकार ने धोखा किया है और जब तक उन्हें मानदेय नहीं मिल जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। शुक्रवार को आंदोलन पर डटे छात्र-छात्राओं ने …
हल्द्वानी, अमृत विचार। मानदेय की मांग को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज के अधीन नर्सिंग कॉलेज के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनके साथ सरकार ने धोखा किया है और जब तक उन्हें मानदेय नहीं मिल जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
शुक्रवार को आंदोलन पर डटे छात्र-छात्राओं ने कहा कि कोविड के दौरान उन्होंने जान की परवाह किए बगैर मरीजों की सेवा की। तब सरकार ने हमें भरोसा दिलाया था कि उन्हें इसके बदले में मानदेय दिया जाएगा।
लेकिन अब सरकार सुनने को तैयार नहीं है। कहा कि सरकार को अपना वायदा निभाते हुए छात्र-छात्राओं को मानदेय देना चाहिए।
