हल्द्वानी: नशे के खिलाफ पार्षद हुए एक, नशा मुक्ति केंद्र की उठाई मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। युवाओं में घर करता नशा अब एक बड़ी समस्या बन चुका है। पार्षदों ने इस समस्या के खिलाफ एक स्वर होना शुरू कर दिया है। इन लोगों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर शहर में नशा मुक्ति केंद्र खुलवाने की मांग की है। पार्षदों का कहना है कि इस जो नशा मुक्ति केंद्र …

हल्द्वानी, अमृत विचार। युवाओं में घर करता नशा अब एक बड़ी समस्या बन चुका है। पार्षदों ने इस समस्या के खिलाफ एक स्वर होना शुरू कर दिया है। इन लोगों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर शहर में नशा मुक्ति केंद्र खुलवाने की मांग की है।

पार्षदों का कहना है कि इस जो नशा मुक्ति केंद्र खोला जाए, उसमें गरीबों के बच्चों को निशुल्क इलाज चले। नशे के कारोबार को कर रहे माफियाओं के चक्कर में कई गरीबों के घर उजड़ चुके हैं। उनके बच्चों को नशे की लत ने बीमार कर दिया है। नशे से उन्हें वापस लाना बेबस लोगों के लिए आसान नहीं रह गया है। जरूरी है कि नशे के खिलाफ सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।

नशा कारोबार कर रहे लोगों पर कार्रवाई हो। जो नशे के कारण बीमार हो चुके हैं, उनके इलाज के लिए विशेष व्यवस्था की जाए। इस दौरान पार्षदों में धर्मवीर डेविड, नरेंद्रजीत सिंह, राजेंद्र सिंह जीना, रवि वाल्मीकि, राधा आर्या, मुन्नी कश्यप, महेश चंद्र, रवि जोशी, चंपा देवी आदि शामिल थे।

संबंधित समाचार