हल्द्वानी : लेटी, चोपड़ा और रामपुर फॉरेस्ट को राजस्व गांव में शामिल करने को शासन को भेजी संस्तुति
हल्द्वानी, अमृत विचार। रामनगर परगने के लेटी, चोपडा व रामपुर फारेस्ट गांव को राजस्व गांव में सम्मिलत किए जाने हेतु समिति द्वारा संस्तुति शासन को भेजी गई। जिलाधिकारी कैंप कार्यालय हल्द्वानी में जिला स्तरीय समिति की जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल की अध्यक्षता में बैठक हुई। परगना समिति द्वारा सभी प्राप्त दावों का जांच एवं परीक्षण …
हल्द्वानी, अमृत विचार। रामनगर परगने के लेटी, चोपडा व रामपुर फारेस्ट गांव को राजस्व गांव में सम्मिलत किए जाने हेतु समिति द्वारा संस्तुति शासन को भेजी गई।

जिलाधिकारी कैंप कार्यालय हल्द्वानी में जिला स्तरीय समिति की जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल की अध्यक्षता में बैठक हुई। परगना समिति द्वारा सभी प्राप्त दावों का जांच एवं परीक्षण कर जिला स्तर कमेटी को प्रेषित की गई थी। जिसे जिला स्तरीय समिति द्वारा अपनी संस्तुति के साथ राजस्व गांव बनाने हेतु शासन को प्रेषित की गई।
समिति द्वारा अवगत कराया कि लेटी गांव का क्षेत्रफल 19.42 हेक्टेयर है तथा इस गांव में 110 परिवार निवास करते हैं। इसी तरह चोपडा गांव का क्षेत्रफल 21.35 हेेक्टेयर है तथा 130 परिवार निवास करते हैं एवं रामपुर गांव का क्षेत्रफल 27.82 हेक्टयर व 135 परिवार निवास करते हैं।
बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी रामनगर चन्द्रशेखर जोशी, बीएस साही, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, उपजिलाधिकारी गौरव चटवाल, समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, जिला पंचायत सदस्य दीप चन्द्र, अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी मौ. चांद आदि मौजूद थे।
