जापान में कोरोना वायरस के चलते छह महीन से लागू आपातकाल खत्म, कार्यालय में लौटे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टोक्यो। जापान छह महीनों से अधिक समय बाद पहली बार कोरोना वायरस संबंधी आपात स्थिति से पूरी तरह बाहर आ गया है। संक्रमण के मामले कम होने के कारण देश ने अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए कोविड-19 संबंधी नियमों में धीरे-धीरे ढील देना शुरू कर दिया है। टोक्यो के व्यस्त शिंगावा …

टोक्यो। जापान छह महीनों से अधिक समय बाद पहली बार कोरोना वायरस संबंधी आपात स्थिति से पूरी तरह बाहर आ गया है। संक्रमण के मामले कम होने के कारण देश ने अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए कोविड-19 संबंधी नियमों में धीरे-धीरे ढील देना शुरू कर दिया है। टोक्यो के व्यस्त शिंगावा ट्रेन स्टेशन पर मास्क पहने हुए यात्री अपने-अपने काम पर जाते हुए दिखे।

इनमें से कुछ लोग महीनों बाद कार्यालयों में जा रहे थे। तोक्यो समेत आधे से अधिक देश में लगा आपातकाल बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया। पिछले कुछ हफ्तों में संक्रमण के नए मामलों में कमी आने के बाद यह फैसला लिया गया है। महामारी के मामलों में कमी आने के कारण जापान की स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली पर दबाव कम हुआ है। निवर्तमान प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने लोगों का उनके धैर्य और सहयोग के लिए आभार जताया और वायरस रोधी मूल उपायों का पालन करने को कहा।

उन्होंने कहा, ”एक बार फिर मैं आपका सहयोग मांगता हूं ताकि हम सुरक्षित महसूस करते हुए अपनी दिनचर्या में लौट सकें।” आपातकाल की स्थिति हटाए जाना कुछ लोगों के लिए एक नयी शुरुआत है। अकीफुमी सुगीहारा ने कहा कि वह करीब एक साल बाद शिंगावा ट्रेन स्टेशन लौटे हैं। उन्होंने कहा, ”मैं पिछले एक साल से ज्यादा वक्त से घर से काम कर रहा था और मैं टोक्यों में अपने कार्यालय में आया हूं क्योंकि आज आपातकाल हटा लिया गया। यह एक शुरुआत लग रही है।” जापान में तकरीबन 59 प्रतिशत से अधिक लोगों ने कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले ली है। देश में अब तक कोरोना वायरस के 16.9 लाख मामले आए हैं और 17,641 लोगों की मौत हुई है।

संबंधित समाचार