यूपी: धर्मांतरण गिरोह का एक और सदस्य कानपुर से गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी एटीएस ने धर्मातरंण गिरोह से जुड़े सदस्य को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पकडे़ गए आरोपी को एटीएस ने पहले ही हिरासत में ले लिया था। जिसकी संलिप्तता पाए जाने पर 25 परवाटी सोसाइटी यवतमाल महाराष्ट्र निवासी धीरज जगताप की गिरफ्तारी की गई। अब तक इस मामले में यूपी समेत विभिन्न राज्यो …

लखनऊ। यूपी एटीएस ने धर्मातरंण गिरोह से जुड़े सदस्य को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पकडे़ गए आरोपी को एटीएस ने पहले ही हिरासत में ले लिया था। जिसकी संलिप्तता पाए जाने पर 25 परवाटी सोसाइटी यवतमाल महाराष्ट्र निवासी धीरज जगताप की गिरफ्तारी की गई। अब तक इस मामले में यूपी समेत विभिन्न राज्यो से मौलाना उमर गौतम, मौलाना कलीम और कौशर आलम समेत 14 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

यूपी एटीएस के अनुसार धर्मान्तरण मामले में संलिप्तता पाए जाने पर धीरज जगताप को गिरफ्तार किया गया है। जो कि रिवर्ट, रेहाब और दवाह व्हाटसअप ग्रुप चलाता है। सह आरोपी बनाए गए फराह शाह के दावा ग्रुप इस्लामिक यूथ फेडरेशन से जुडा हुआ है। पकड़ा गया आरोपी धीरज लोगों को लालच व डरा धमकाकर धर्मान्तरण करवाता था। जिसके बारे और जानकारियां जुटाई जा रही है कि धर्मान्तरण गिरोह से जुड़ा धीरज अब कितने लोगों का धर्मान्तरण करा चुका है। इसके अलावा और कितने लोग शामिल है। इसको लेकर यूपी एटीएस छानबीन कर रही है।

संबंधित समाचार