बरेली: घर में घुसा मगरमच्छ, मची चीख-पुकार
फतेहगंज पूर्वी, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव गुल्लुपुरा में गुरुवार देर रात नदी से निकलकर एक मगरमच्छ एक व्यक्ति के घर में घुस गया। उस समय व्यक्ति अपने परिवार के साथ सो रहा था। खटपट की आवाज सुन परिवार जाग गया। टार्च की रोशनी में वह मगरमच्छ देख डर गए। घर में चीख-पुकार मच …
फतेहगंज पूर्वी, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव गुल्लुपुरा में गुरुवार देर रात नदी से निकलकर एक मगरमच्छ एक व्यक्ति के घर में घुस गया। उस समय व्यक्ति अपने परिवार के साथ सो रहा था। खटपट की आवाज सुन परिवार जाग गया। टार्च की रोशनी में वह मगरमच्छ देख डर गए। घर में चीख-पुकार मच गई।
इस दौरान ग्रामीण एकत्र हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में वन विभाग की टीम को सूचित किया। सूचना पर विभाग के क्षेत्राधिकारी मुकेश कांडपाल द्वारा एक टीम को उसी समय गांव में भेजा गया। वन विभाग की टीम ने रात में मगरमच्छ को तलाश कर पकड़ लिया।
शुक्रवार सुबह उसे रामगंगा में छोड़ दिया। मगरमच्छ के गांव में आ जाने से गांव के लोग दहशत में आ गए है। लोगों को अब भी नदी से मगरमच्छ आने का खतरा सता रहा है।
