नैनीताल: शिक्षकों, कर्मियों ने मनाया काला दिवस, जाने क्यों
नैनीताल, अमृत विचार। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नैनीताल में आयोजित अटल उत्कृष्ट विद्यालय हेतु आयोजित काउंसिलिंग में आए शिक्षक-शिक्षिकाओ ने काउंसिलिंग के पश्चात राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व मण्डलीय मंत्री डॉ. कन्नू जोशी के नेतृत्व में नई पेंशन स्कीम (एनपीएस) के विरोध में एकजुट होकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व कुमाऊं मण्डल …
नैनीताल, अमृत विचार। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नैनीताल में आयोजित अटल उत्कृष्ट विद्यालय हेतु आयोजित काउंसिलिंग में आए शिक्षक-शिक्षिकाओ ने काउंसिलिंग के पश्चात राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व मण्डलीय मंत्री डॉ. कन्नू जोशी के नेतृत्व में नई पेंशन स्कीम (एनपीएस) के विरोध में एकजुट होकर सांकेतिक प्रदर्शन किया।
राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व कुमाऊं मण्डल मंत्री डॉ. कन्नू जोशी ने बताया कि पुरानी पेंशन व्यवस्था में सेवानिवृत्त के पश्चात एक निश्चित धनराशि पेंशन के रूप में मिलती है, जबकि नई पेंशन स्कीम में ऐसा कोई भी प्रावधान नहीं है। नई पेंशन स्कीम एक बाजार आधारित व्यवस्था है। इसमें सेवानिवृत्त होने के पश्चात क्या मिलेगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है।
डॉ. जोशी ने बताया कि पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली को लेकर देश भर के शिक्षक, कर्मचारी आंदोलित हैं। इसी को लेकर आज उत्तराखंड के तमाम शिक्षकों और कर्मचारियों ने काला दिवस मनाया। इसके तहत काला मास्क लगाकर फोटो को सोशल मीडिया में डालना, फोन की डीपी को काला करना तथा रात 8-9 बजे तक अपने घर में ब्लैक आउट करने का कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान डॉ. हिमांशु पांडेय, चंद्रशेखर कांडपाल, अमरजीत सिंह, बसंत पांडेय,यतीन्द्र मोहन जोशी, उमा मिश्रा, मोनिका पंत मौजूद रहे।
