हल्द्वानी: नाले पर अतिक्रमण के खिलाफ गुस्सा, कार्रवाई की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नाले और नालियों पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ वार्ड संख्या 31 के लोगों ने आवाज उठानी शुरू कर दी है। नगर निगम की आंखे खोलते हुए लोगों ने कार्रवाई की मांग को उठाया है। पार्षद के नेतृत्व में नगर निगम पहुंचे लोगों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर समस्या निस्तारण की अपील …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नाले और नालियों पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ वार्ड संख्या 31 के लोगों ने आवाज उठानी शुरू कर दी है। नगर निगम की आंखे खोलते हुए लोगों ने कार्रवाई की मांग को उठाया है। पार्षद के नेतृत्व में नगर निगम पहुंचे लोगों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर समस्या निस्तारण की अपील की।

इस वार्ड के पार्षद शकील अंसारी ने कहा कि वार्ड में अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। यह स्थिति यहां रहने वाले लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। नाले से लेकर कई नालियों पर लोगों ने निर्माण कर लिए हैं। बरसात के दिनों में नाले और नालियों में उफान आता है और फिर गंदा पानी घरों को नुकसान पहुंचाता है।

कई घरों की नींव कमजोर पड़ चुकी है। अतिक्रमण की वजह से नाले व नालियां साफ भी नहीं हो पाती है। उन्होंने नगर आयुक्त से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान वार्ड से राजा अंसारी, दिलशाल अंसारी, शाकिर अहमद, फरदीन अंसारी, फैजान अंसारी, शरूफ मंसूरी, साहिल खान, सुहेल अंसारी आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार