भवाली: पांच दिन से नहीं आ रहा पानी, प्रदर्शन के बाद जागते हैं अधिकारी
भवाली, अमृत विचार। ल्वेशाल डोब के ग्रामीण पिछले पांच दिन से पानी की समस्या से परेशान हैं। डोब में बने हैंडपंप पर ल्वेशाल और भक्तयुड़ा के लगभग 2000 ग्रामीण निर्भर हैं। एक माह पूर्व पेयजल लाइन का पंप खराब हुआ था, जिसके बाद से गांव में पेयजल सप्लाई बंद हो गई थी। ग्रामीणों ने ग्राम …
भवाली, अमृत विचार। ल्वेशाल डोब के ग्रामीण पिछले पांच दिन से पानी की समस्या से परेशान हैं। डोब में बने हैंडपंप पर ल्वेशाल और भक्तयुड़ा के लगभग 2000 ग्रामीण निर्भर हैं। एक माह पूर्व पेयजल लाइन का पंप खराब हुआ था, जिसके बाद से गांव में पेयजल सप्लाई बंद हो गई थी।
ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान हेमा आर्य को इसकी सूचना दी थी, जिसके बाद हेमा आर्य द्वारा जल संस्थान कार्यालय में अधिशाषी अभियन्ता और जेई को पत्राचार कर अवगत कराया गया था। विभाग ने पंप तो बनाया लेकिन पेयजल आपूर्ति आज भी ठप है, जिसका खामियाजा 2000 से अधिक ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा है।
ग्राम प्रधान हेमा आर्य ने बताया कि मोटर खराब होने के तुरंत बाद जल संस्थान को सूचित कर दिया गया था। ग्रामीण प्रमोद देव, मनोज कुमार ने कहा कि जल्द पेयजल समस्या का निस्तारण नही हुआ तो जल संस्थान कार्यालय के बाहर बैठकर धरना देंगे।
