रुद्रपुर: पोक्सो का फरार आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे पोक्सो के आरोपी को पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वहां पता बदलकर रहा था और रुद्रपुर कोतवाली में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पोक्सो एक्ट में वांछित था। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर रुद्रपुर …

रुद्रपुर, अमृत विचार। ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे पोक्सो के आरोपी को पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वहां पता बदलकर रहा था और रुद्रपुर कोतवाली में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पोक्सो एक्ट में वांछित था। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर रुद्रपुर ले आई है, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

बता दें कि वर्ष 2019 में रुद्रपुर निवासी एक युवती को पवन नाम का युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया था। जिस पर नाबालिग किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती को बरामद कर लिया था। लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आया।

जिसका ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत उसकी खोज शुरू की। इस दौरान पुलिस को उसकी लोकेशन पंजाब के मोहाली में मिली। जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस की एक टीम मोहाली के लिए रवाना हुई और गुरुवार को घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी लालपुर पंकज कुमार, एसआई बबीता, कांस्टेबल बसंत पाण्डेय व रंजन बृजवासी शामिल थे।

 

संबंधित समाचार