हल्द्वानी: बहुत हुई महंगाई की मार, जनता चाहे अब कांग्रेस सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। गांधी जयंती के उपलक्ष्य में कांग्रेस के पदाधिकारी, नेताओं ने गांवों में चौपाल, रात्रि प्रवास शुरू कर दिया है। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा शुक्रवार को हरिपुर जमन सिंह गांव पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रामीणों को कांग्रेस की नीति व रीति के बारे में बताया। इस मौके पर हरिपुर जमन सिंह, चांदनी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। गांधी जयंती के उपलक्ष्य में कांग्रेस के पदाधिकारी, नेताओं ने गांवों में चौपाल, रात्रि प्रवास शुरू कर दिया है।

कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा शुक्रवार को हरिपुर जमन सिंह गांव पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रामीणों को कांग्रेस की नीति व रीति के बारे में बताया। इस मौके पर हरिपुर जमन सिंह, चांदनी चौक, घुड़दौड़ा, देवलचौड़, बजवालपुर में गोष्ठियां हुई।

प्रदेश महामंत्री शर्मा ने कहा कि सत्ता के अहंकार में सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। महंगाई से आमजन की कमर टूट चुकी है। अब जनता कांग्रेस की सरकार चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस धर्म जाति नहीं विकास के मुद्दे पर चुनाव में उतरती है।

हिम्मतपुर बाजनाथ में बचीराम के आवास पर रात्रि प्रवास करेंगे। वहीं कालीपुर में हरीश प्रसाद के आवास पर सहभोज में शामिल हुए। इस अवसर पर कुंदन सिंह बोहरा, प्रदीप नेगी, राजू सुयाल, सुरेन्द्र बिष्ट, विपिन परगाई, जगमोहन कुल्याल, मनोहर नेगी, कुंदन नेगी, गोपाल बिष्ट, पूरन खनी, दीवान मेहरा, टीकम दर्म्वाल, मनमोहन सिंह, हरक परगाई, लाखन सिंह, गोविंद थापा, बब्बू, मोनू, रितेश कुल्याल, हरीश प्रसाद, गुरूविंदर सिंह आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार