खटीमा में फिट इंडिया फ्रीडम रन में दौड़े 600 प्रतिभागी
खटीमा, अमृत विचार। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर एमेनिटी स्पोर्टस एकेडमी रूद्रपुर व खले विभाग की ओर से खटीमा भाजपा के सहयोग से फिट इंडिया फ्रीडम रन में 600 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि सीएम पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ …
खटीमा, अमृत विचार। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर एमेनिटी स्पोर्टस एकेडमी रूद्रपुर व खले विभाग की ओर से खटीमा भाजपा के सहयोग से फिट इंडिया फ्रीडम रन में 600 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि सीएम पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ के बाद अपने बच्चों के साथ कुछ दूर दौड़ में प्रतिभाग किया।
इस बीच दौड़ में कुछ दूर तक सीएम की पत्नी गीता धामी ने अपने दोनों बच्चों के साथ हिस्सा लेकर प्रतिभाग किया। इस दौरान दौड़ में हिस्सा लेने को लेकर युवाओं में खासा उत्साह नजर आया। इसके बाद चकरपुर शिव मंदिर मेला ग्राउंड में पारंपरिक खेलों के प्रति युवाओं को प्रेरित करने हेतु सांकेतिक खेल गुल्ली डंडा आदि खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि ने युवाओं को खेलों व स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित करते हुऐ इस प्रकार के आयोजनों की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस दौरान एकेडमी के डायरेक्टर सुभाष अरोड़ा, कार्यक्रम संयोजक नंदन सिंह खड़ायत, पूरन बोरा, भैरव दत्त पांडे, दीपा देवी, विमला मुंडेला, लक्ष्मी देवी, अजय थापा, किशन चंद, नवीन कन्याल, सतीश भट्ट, बॉबी खोलिया, जीतू सामंत, रमेश चौहान समेत खासी संख्या में प्रमुख लोग मौजूद रहे।
