रायबरेली: बाइक व स्कूटी में आमने सामने हुई जोरदार भिड़ंत, एक की मौत, तीन घायल
रायबरेली। बाइक व स्कूटी के बीच आमने सामने हुई भिड़ंत में एक एएनएम सहित चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महराजगंज लाया गया, जहां पर एएनएम का प्राथमिक उपचार किया गया, वहीं तीन की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जिसमें …
रायबरेली। बाइक व स्कूटी के बीच आमने सामने हुई भिड़ंत में एक एएनएम सहित चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महराजगंज लाया गया, जहां पर एएनएम का प्राथमिक उपचार किया गया, वहीं तीन की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जिसमें जिला अस्पताल जाते समय एक युवक की मौत रास्ते में हो गयी।
घटना क्षेत्र के महराजगंज हैदरगढ़ रोड स्थित अलीपुर मोड़ के पास शनिवार को हुई। जहां पर एक ही मोटर साइकिल पर सवार कुसुढ़ी सागरपुर निवासी शुभम (22), राहुल (20) पुत्र केश कुमार व अमरेश (19) पुत्र रामसुख एवं स्कूटी पर सवार सकतपुर निवासी एएनएम नेहा मिश्रा (25) पत्नी रोशन की आमने सामने टक्कर हो गयी। जिससे चारों गम्भीर रूप से घायल हो गये।
राहगीरों व एम्बुलेन्स की मदद से उन्हे अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान एएनएम नेहा मिश्रा का सीएचसी चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया वहीं तीनों घायल युवकों की हालत नाजुक देख चिकित्सक भावेश यादव द्वारा जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में शुभम (22) ने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की।
