बरेली: मॉडल स्कूल जसोली का पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किया उद्घाटन
बरेली, अमृत विचार। प्रदेश का रोल मॉडल कहा जाने वाला कंपोजिट स्कूल जसोली का उद्घाटन शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार ने विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी नितीश कुमार, चेयरमैन हाजी शकील कुरैशी, सीडीओ चंद्रमोहन गर्ग की मौजूदगी में किया। इससे पहले जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनय कुमार ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर उनका …
बरेली, अमृत विचार। प्रदेश का रोल मॉडल कहा जाने वाला कंपोजिट स्कूल जसोली का उद्घाटन शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार ने विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी नितीश कुमार, चेयरमैन हाजी शकील कुरैशी, सीडीओ चंद्रमोहन गर्ग की मौजूदगी में किया। इससे पहले जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनय कुमार ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत गाया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विश्व में जब यह पता किया गया कि विकसित देश इतने आगे कैसे हैं तो इसकी वजह उन देशों की शिक्षा निकली। इसलिए देश की प्रगति के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी अभिभावक अपने बच्चों को जरूर स्कूल भेजें जिससे देश और समाज का विकास हो सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि बरेली में पहला मॉडल स्कूल तैयार हो गया है। अभी सात और स्कूलों को विकसित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन एसआरजी डा. अनिल चौबे ने किया। इस मौके पर भानुशंकर गंगवार, शीशपाल सिंह, अमन गुप्ता, प्रियांशी सक्सेना, शीतल श्रीवास्तव एवं अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
