हल्द्वानी: कुमाऊं के सुगम यातायात पर डीआईजी का मास्टर प्लान तैयार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं के यातायात को सुगम बनाने के लिए डीआईजी डॉ. नीलेश आनन्द भरणे का मास्टर प्लान तैयार है और इस पर अमल शुरू हो गया है। इसको लेकर शनिवार को उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा, अवरोध रहित यातायात माह के सफल क्रियान्वयन के लिए कुमाऊं में 10 दिनो में …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं के यातायात को सुगम बनाने के लिए डीआईजी डॉ. नीलेश आनन्द भरणे का मास्टर प्लान तैयार है और इस पर अमल शुरू हो गया है। इसको लेकर शनिवार को उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की।

उन्होंने कहा, अवरोध रहित यातायात माह के सफल क्रियान्वयन के लिए कुमाऊं में 10 दिनो में सड़क दुर्घटना, जाम, पार्किंग, बॉटल नेक, सड़क किनारे मोड़, तिराहे, चैराहों पर बिजली के पोल, पेड़ और अन्य अवरोध चिह्नित किए गए हैं। यातायात अवरोधों के निवारण के लिए पुलिस विभाग, परिवहन विभाग, नगर पालिका, लोक निर्माण विभाग एवं जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से अक्तूबर में अवरोध रहित यातायात माह अभियान चलाया जा रहा है।

कुमाऊं की यातायात व्यवस्था के नए ट्रैफिक प्लान के तहत अक्टूबर में नैनीताल-हल्द्वानी, रामनगर, मल्लीताल, उधमसिंह नगर- रुद्रपुर, काशीपुर, गदरपुर, अल्मोड़ा- मुख्य बाजार, रानीखेत बाजार, केएमओयू स्टेशन से हिमसागर होटल की बीच माल रोड, शिखर तिराहे से मिलन तिराहे के बीच, सीतापुर मोड़ के पास, बागेश्वर- भराडी बाजार, कपकोट, बाली घाट एसबीआई तिराहे से गोमती पुल तथा पिथौरागढ़- सिलथाम, बेरीनाग बाजार, थल केमू स्टेशन पिथौरागढ़ टैक्सी स्टैंड बॉटल नेक पर काम किया जाएगा।

सड़कों को जाम मुक्त करने के विए पार्किंग स्थल चिन्हित कर लिए गए हैं। डीआईजी ने जनता से अनुरोध किया है कि यातायात व्यवस्था को अधिक सुदृढ बनाने के लिए डीआईजी कुमाऊं को मोबाइल नम्बर 7500016666 पर वाट्सअप के माध्यम से अपने सुझाव साझा कर सकते हैं।

संबंधित समाचार