हल्द्वानी: दवा लेने के लिए लाइन में खड़े युवक की अचानक गिरने से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। चिकित्सक को दिखाने के बाद दवा की लाइन में लगा युवक अचानक गिर गया। उसे आनन-फानन में चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मूलरूप से हैजलपुर शाहजहांपुर के रहने वाले किशन (45) पुत्र शिबूलाल पेशे से मजदूर है और हल्द्वानी में छड़ायल हरिपुर नायक रहते …

हल्द्वानी, अमृत विचार। चिकित्सक को दिखाने के बाद दवा की लाइन में लगा युवक अचानक गिर गया। उसे आनन-फानन में चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मूलरूप से हैजलपुर शाहजहांपुर के रहने वाले किशन (45) पुत्र शिबूलाल पेशे से मजदूर है और हल्द्वानी में छड़ायल हरिपुर नायक रहते थे। बताया गया कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और शुक्रवार को मोटाहल्दू स्थित सरकारी अस्पताल में चिकित्सक को दिखाने गए। चिकित्सक ने पर्चे में दवा लिखी और फिर वह दवा लेने के लिए अस्पताल में लाइन में लग गए।

तभी अचानक वह गश खाकर गिर गए। आनन-फानन में पास खड़े लोग उन्हें चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को खबर दी। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भतीजे रमेश बताया कि वह अकेले ही रहते थे और डेढ़ साल पहले उनकी पत्नी की सर्पदंश से मौत हो गई थी।

संबंधित समाचार