हल्द्वानी: तेल 200 और सिलेंडर 900 के पार, नहीं चाहिए अच्छे दिनों की सरकार
हल्द्वानी, अमृत विचार। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्री की जयंती के उपलक्ष्य में कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा के नेतृत्व में देवलचौड़ खाम, पंचायत घर में प्रभात फेरी निकाली गई है। इसके बाद न्याय पंचायत अध्यक्ष टीकम दरम्वाल के आवास एवं बेलबाबा फुटकुआं में गोष्ठी का आयोजन हुआ। इससे पूर्व …
हल्द्वानी, अमृत विचार। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्री की जयंती के उपलक्ष्य में कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा के नेतृत्व में देवलचौड़ खाम, पंचायत घर में प्रभात फेरी निकाली गई है। इसके बाद न्याय पंचायत अध्यक्ष टीकम दरम्वाल के आवास एवं बेलबाबा फुटकुआं में गोष्ठी का आयोजन हुआ।
इससे पूर्व पंचायत घर पर झंडारोहण किया गया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रयाग दत्त भट्ट ने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्शों व नीतियों को पूरी दुनिया मानती है जबकि भाजपा सरकार में गांधी के हत्यारों को महिमा मंडित किया जा रहा है।
प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा ने कहा कि जनता को अच्छे दिन नहीं चाहिए जिसमें 900 रुपए का सिलेंडर, 220 रुपए का सरसों का तेल और पेट्रोल-डीजल 100 रुपए के पार हैं। अब हमें कांग्रेस सरकार के वहीं दिन चाहिए जिसमें 400 रुपए का सिलेंडर, 100 रुपए का सरसों का तेल और 70-80 रुपए लीटर डीजल व पेट्रोल था। उन्होंने कहा कि जय जवान जय किसान का नारा देकर किसानों को सम्मान देने वाले देश में आज किसानों की दुर्गति हो रही है। तीन काले कृषि कानूनों के विरोध में किसान कई माह से सड़क पर हैं।
आज जनता महंगाई, बेरोजगारी, पलायन से जूझरही है। महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष एवं पार्षद नीमा भट्ट ने कहा कि खाद्यों, सब्जी व घरेलू गैस सिलेंडर की मार ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। इस दौरान कुंदन सिंह नेगी, खुशाल बिष्ट, प्रदीप नेगी, गोविंद थापा, पंकज जोशी, निक्की दुर्गापाल, चंदन जुयाल, पूरन खनी, उमेश बधानी, बालम बिष्ट, रविन्दर सिंह ज्ञानी, करन महरा, हरीश प्रसाद, विपिन परगाई, ओमप्रकाश पाल, बब्बू, सुखबीर आदि मौजूद थे।
