अल्मोड़ा: खाई में गिरी कार, चालक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। अल्मोड़ा रोड़ खैरना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी में जा गिरी। जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के मल्ला ओडख़ोला राजपुरा निवासी 27 वर्षीय नितिन कुमार पुत्र मनोज कुमार कार संख्या यूके 01टीए 5959 से देर रात हल्द्वानी से रानीखेत के लिए …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। अल्मोड़ा रोड़ खैरना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी में जा गिरी। जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के मल्ला ओडख़ोला राजपुरा निवासी 27 वर्षीय नितिन कुमार पुत्र मनोज कुमार कार संख्या यूके 01टीए 5959 से देर रात हल्द्वानी से रानीखेत के लिए निकला था। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने के अल्मोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चालक को रेस्कयू कर बाहर निकाला। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी खैरना ले जाया गया है। वहीं हादसे की सूचना स्‍वजनों को दे दी गई है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

 

संबंधित समाचार