अल्मोड़ा: नुक्कड़ नाटकों के जरिए फैलाई जागरूकता, दी ये जानकारी
अल्मोड़ा, अमृत विचार। महिलाओं और किसानों को उनके अधिकारों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भोजन और पोषण के बारे में जानकारी देने के लिए लोक चेतना मंच रानीखेत द्वारा भैंसियाछाना ब्लॉक के मंगलता में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और किसानों को उनके अधिकारों के अलावा पोषण युक्त आहार …
अल्मोड़ा, अमृत विचार। महिलाओं और किसानों को उनके अधिकारों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भोजन और पोषण के बारे में जानकारी देने के लिए लोक चेतना मंच रानीखेत द्वारा भैंसियाछाना ब्लॉक के मंगलता में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और किसानों को उनके अधिकारों के अलावा पोषण युक्त आहार व स्वस्थ शरीर के बारे में जानकारी दी गई।
नारी एकता स्वायत्त सहकारिता केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम की संयोजक ऋतु सौगानी ने कहा कि वर्तमान समय में बाजारवाद की दौड़ में हम अपनी स्वस्थ परंपराओं तथा पारंपरिक फसलों के पोषक तत्वों को भूलते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज पर्वतीय क्षेत्रों की चालीस से पचास प्रतिशत महिलाओं में रक्त की कमी है। महिलाएं पहाड़ में कृषि की रीढ़ तो हैं लेकिन किसान के दर्जे के लिए वह आज भी मोहताज हैं।
इसलिए ऐसे विषयों पर ग्रामीणों का जागरूक होना काफी जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस अभियान की शुरूआत भैंसियाछाना ब्लॉक से की गई है। जिसका समापन नैनीताल के धारी ब्लॉक में होगा। कार्यक्रम में दीवान राम, जगत सिंह, हेमा भट्ट, कविता, बीना, सुनील, राजेंद्र प्रसाद, कविता वाणी, गीता चम्याल, पार्वती देवी, कविता मेहता, दीपा नेगी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
