राहत: एसटीएच में भर्ती मरीजों को 330 दवाएं मुफ्त मिलेंगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मरीजों की सुविधा के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए अस्पताल में 330 तरह की दवाएं मुफ्त देने का एलान किया है। यहां अब तक उन्हें 220 दवाएं ही मुफ्त मिलती थीं। कुमाऊं के सबसे बड़े अस्पताल में कुमाऊं से ही बल्कि उत्तर प्रदेश से …

हल्द्वानी, अमृत विचार। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मरीजों की सुविधा के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए अस्पताल में 330 तरह की दवाएं मुफ्त देने का एलान किया है। यहां अब तक उन्हें 220 दवाएं ही मुफ्त मिलती थीं।

कुमाऊं के सबसे बड़े अस्पताल में कुमाऊं से ही बल्कि उत्तर प्रदेश से भी मरीज उपचार के लिए आते हैं। मरीजों को अब तक यहां पर 220 तरह की दवाएं निशुल्क दी जाती थीं। इसके अलावा बाकी की दवाओं को मरीजों को बाहर से खरीदकर लाना पड़ता था। अब इन दवाओं की सूची में 110 और दवाओं को जोड़ा गया है।

मरीजों की परेशानियों को कम करने के लिए कॉलेज प्रशासन ने बीते दिनों सभी विभागों को पत्र भेजकर उनके वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों के लिए जरूरी दवा की लिस्ट मांगी। सभी विभागों से दवाओं की लिस्ट मिलने के बाद प्रशासन ने उसकी लिस्ट तैयार की है। इसमें करीब 110 नई दवाओं की मांग थी। कॉलेज प्रबंधन ने इन नई दवा समेत 330 दवाओं के टेंडर निकाल दिए हैं। टेंडर प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि मरीजों को किसी भी दवा के लिए बाहर न जाना पड़े।

यहां भर्ती मरीजों ज्यादातर दवाएं अस्पताल से ही उपलब्ध हो जातीं हैं। अब इनमें 100 से ज्यादा और दवाओं शामिल हो जाएंगी। इससे मरीजों को फायदा मिलेगा।-डॉ.अरुण जोशी, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी

 

संबंधित समाचार