सीतापुर: दबंग ने की युवक की पिटाई, शिकायत करने पहुंचे परिजनों पर की फायरिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। संदना थाना क्षेत्र के एक घर में शूकर चले जाने से नाराज दबंग ने सूकर मालिक की जमकर पिटाई कर दी। पीटे गए युवक ने घर जाकर आपबीती सुनाई। जिसके बाद उसके परिवार के लोग आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे। इससे नाराज दबंग ने मकान की छत पर चढ़कर देसी तमंचे से फायर …

सीतापुर। संदना थाना क्षेत्र के एक घर में शूकर चले जाने से नाराज दबंग ने सूकर मालिक की जमकर पिटाई कर दी। पीटे गए युवक ने घर जाकर आपबीती सुनाई। जिसके बाद उसके परिवार के लोग आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे। इससे नाराज दबंग ने मकान की छत पर चढ़कर देसी तमंचे से फायर कर दिया, गनीमत यह रही कि फायर मिस हो गया और एक बड़ी वारदात होने से बच गई। असलहा हाथ में लहराते हुए दबंग का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

घटना से पुलिस को अवगत करा दिया गया है। लेकिन पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संदना थाना क्षेत्र में रामगढ़ मोड़ के पास निर्मल पुत्र राजेंद्र पाल का मकान है। वहां पर जमलापुर निवासी नीरज पुत्र अवधेश जो, कि पासी जाति से ताल्लुक रखते हैं। रोज की तरह शूकर चराने के लिए आए थे। एक सूकर निर्मल के घर के पास चला गया। जिससे गुस्साए निर्मल ने नीरज को जमकर पीट दिया। नीरज किसी प्रकार वहां से बचकर अपने घर गया। घर पर जाकर अपने पिता को बात बताई।

माता और पिता इसकी शिकायत करने के लिए निर्मल के वहां पहुंचे, लेकिन निर्मल के घरवाले लड़ाई पर आमादा हो गए। निर्मल भी अपनी छत से अवैध तमंचा में कारतूस लोड करके सामने की तरफ फायर कर दिया, लेकिन गनीमत यह रही असलहा मिस हो गया। जिससे बहुत बड़ा हादसा होते होते टल गया। जिसका वीडियो किसी ग्रामीण द्वारा बना लिया गया। वीडियो वायरल हो रहा है। इस संबंध में जब थाना अध्यक्ष फतेह सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार