शर्मनाक: हल्द्वानी में बेटी को जन्म दिया तो बहू को पीट दिया, खाना भी नहीं दिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी में इंसानियत और रिश्तों को तार-तार करने वाली एक घटना सामने आई है।  दहेज के लिए ससुरालियों ने प्रताड़ना की सारी हदें पार कर दी। इतना ही नहीं जब बहू ने बेटी को जन्म दिया तो न सिर्फ बेरहमी से पीटा, बल्कि उसे एक कमरे में कैद कर दिया। ससुरालियों की …

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी में इंसानियत और रिश्तों को तार-तार करने वाली एक घटना सामने आई है।  दहेज के लिए ससुरालियों ने प्रताड़ना की सारी हदें पार कर दी। इतना ही नहीं जब बहू ने बेटी को जन्म दिया तो न सिर्फ बेरहमी से पीटा, बल्कि उसे एक कमरे में कैद कर दिया। ससुरालियों की कैद से छूटी महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सीएमटी कॉलोनी रामपुर रोड निवासी महिला ने बताया कि आठ दिसंबर 2020 को उसकी शादी नीरज गुप्ता पुत्र स्व. रामस्वरूप गुप्ता के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराली दहेज में पांच लाख रुपए और कार की मांग करने लगे। जब उसने असमर्थता जताई तो ससुरालियों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया।

उत्पीड़न का ये सिलसिला तब और ज्यादा बढ़ गया, जब उसने बीती 25 अगस्त को एक बेटी को जन्म दिया। ससुरालियों ने उसका खाना-पीना बंद कर दिया और एक कमरे में कैद कर दिया। बीती 13 सितंबर को किसी तरह ससुरालियों के चंगुल से आजाद हुई तो मायके पहुंची और पुलिस को पति नीरज, देवर धीरज, देवरानी राजकुमारी व ननद वन्दना के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार