बरेली: 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से 10 हजार से अधिक लोग परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। किला उपकेन्द्र में 10 एमबीए का विद्युत ट्रांसफार्मर फुंक जाने से पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दूसरे ट्रांसफार्मर से लाइन को जोड़कर पिछले दो दिनों से आपूर्ति दी जा रही है। इससे किला उपकेन्द्र से जुड़ों इलाकों में कुछ ही घंटे सप्लाई मिल पा रही है। रविवार को फुंके …

बरेली, अमृत विचार। किला उपकेन्द्र में 10 एमबीए का विद्युत ट्रांसफार्मर फुंक जाने से पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दूसरे ट्रांसफार्मर से लाइन को जोड़कर पिछले दो दिनों से आपूर्ति दी जा रही है। इससे किला उपकेन्द्र से जुड़ों इलाकों में कुछ ही घंटे सप्लाई मिल पा रही है। रविवार को फुंके ट्रांसफार्मर की जगह नया ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक बिजली गुल रही, जिससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

किला उपकेन्द्र से जुड़े मोहल्लों में पिछले तीन दिन से बिजली संकट बना हुआ है। बताया जा रहा है कि उपकेंद्र का 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर शुक्रवार को अधिक लोड होने की वजह से फुंक गया, जिसके बाद क्षेत्र में बिजली संकट गहरा गया। अधिकारियों के संज्ञान में जब मामला आया तो उन्होंने शनिवार को उपकेन्द्र पर नया ट्रांसफार्मर पहुंचा दिया।

इसके बाद रविवार की सुबह करीब 10 बजे से लेकर रात आठ बजे तक ट्रांसफार्मर लगाने का काम होता रहा, जिसके चलते जसोली, कटघर, फूटा दरवाजा, गुलाबनगर, रेती मोहल्ला, बाकरगंज, मलूकरपुर, गढ़ी चौकी, बानखाना, जामा मस्जिद, बड़ा बाजार, खन्नू मोहल्ला, समेत कई इलाकों में बिजली गुल होने से उपभोक्ता परेशान हो गए। सुबह के समय बिजली न मिलने से किला उपकेन्द्र से जुड़े दर्जनों इलाकों में बिजली कटौती का संकट बना रहा।

16 हजार उपभोक्ताओं को 24 घंटे नहीं मिलेगी बिजली
विद्युत उपकेंद्र भुता पर सभी पैनलों के बदलने का कार्य प्रस्तावित किया गया है, जिसके कारण इस उपकेंद्र के लगभग 16 हजार उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति सोमवार सुबह 8 बजे से अगले दिन मंगलवार सुबह 8 बजे तक बाधित रहेगी। यह जानकारी देते हुए विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि यह पैनल पिछले लगभग 15 वर्ष पुराने होने के कारण आएदिन फाल्ट होता रहता था, जिसके कारण बिजली उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसके साथ ही विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो जाती थी। अब नए पैनल लग जाने से उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति में काफी राहत मिलेगी। 24 घंटे बिजली न मिलने से क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

संबंधित समाचार