बरेली: दरगाह पर दिन भर चला सियासी चादरपोशी का सिलसिला
बरेली, अमृत विचार। रविवार को दिन भर दरगाह पर चादरों के पेश करने का सिलसिला चलता रहा। दिन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चादर आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य रईस अहमद सिद्दीकी पार्टी नेताओं विनय कुमार सिंह, अमित कुमार, जितेंद्र कुमार, वाहिद अंसारी, तनवीर अंसारी के साथ दरगाह पहुंचे। उन्होंने दरगाह प्रमुख …
बरेली, अमृत विचार। रविवार को दिन भर दरगाह पर चादरों के पेश करने का सिलसिला चलता रहा। दिन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चादर आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य रईस अहमद सिद्दीकी पार्टी नेताओं विनय कुमार सिंह, अमित कुमार, जितेंद्र कुमार, वाहिद अंसारी, तनवीर अंसारी के साथ दरगाह पहुंचे। उन्होंने दरगाह प्रमुख सुब्हानी मियां और सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां समेत उर्स प्रभारी सैयद आसिफ मियां से मुलाकात की।
इसके बाद दरगाह पर टीटीएस के अजमल नूरी, नासिर कुरैशी, परवेज नूरी, शाहिद नूरी, ताहिर अल्वी, औरंगजेब नूरी, मंजूर खान, मोहसिन रजा आदि के साथ चादर पेश कर मुल्क की खुशहाली की दुआ की। इसके अलावा सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की चादर लेकर जिलाध्यक्ष अगम मौर्य की अगुवाई में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के राष्ट्रीय सचिव और सपा के प्रदेश सचिव मौलाना इरफानुल हक कादरी सपाइयों के साथ दरगाह आला हजरत पहुंचे और चादर पेश की।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी, जिला महासचिव सत्येंद्र यादव, जिला प्रवक्ता मोंटी शुक्ला आदि मौजूद रहे।
