हल्द्वानी: दहेज के लिए बहू को पीटा, कमरे में किया कैद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दहेज के लिए ससुरालियों ने प्रताड़ना की सारी हदें पार कर दी। उन्होंने बहू को न सिर्फ बेरहमी से पीटा, बल्कि उसे एक कमरे में कैद कर दिया। ससुरालियों की कैद से छूटी महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीएमटी कॉलोनी रामपुर रोड …

हल्द्वानी, अमृत विचार। दहेज के लिए ससुरालियों ने प्रताड़ना की सारी हदें पार कर दी। उन्होंने बहू को न सिर्फ बेरहमी से पीटा, बल्कि उसे एक कमरे में कैद कर दिया। ससुरालियों की कैद से छूटी महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सीएमटी कॉलोनी रामपुर रोड निवासी महिला ने बताया कि आठ दि संबर 2020 को उसकी शादी नीरज गुप्ता के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराली दहेज में पांच लाख रुपए और कार की मांग करने लगे। जब उसने असमर्थता जताई तो ससुरालियों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया।

उत्पीड़न का ये सिलसिला तब और ज्यादा बढ़ गया, जब उसने बीती 25 अगस्त को एक बेटी को जन्म दिया। ससुरालियों ने उसका खाना-पीना बंद कर दिया और एक कमरे में कैद कर दिया। बीती 13 सितंबर को किसी तरह ससुरालियों के चंगुल से छूटकर मायके पहुंची और पुलिस को पति नीरज, देवर धीरज, देवरानी राजकुमारी व ननद वंदना के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार