मुरादाबाद: सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी से सपाइयों में उबाल, कहा-राज्य सरकार किसानों की हत्या के आरोपी
मुरादाबाद। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर के पीलीकोठी पर जाम लगाने का प्रयास किया। इस दौरान सुरक्षा बल के जवानों ने सपाइयों को हटा दिया। मुरादाबाद देहात क्षेत्र के विधायक हाजी इकराम कुरैशी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की हत्या की आरोपी है। इसका …
मुरादाबाद। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर के पीलीकोठी पर जाम लगाने का प्रयास किया। इस दौरान सुरक्षा बल के जवानों ने सपाइयों को हटा दिया। मुरादाबाद देहात क्षेत्र के विधायक हाजी इकराम कुरैशी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की हत्या की आरोपी है। इसका लोकतंत्र में विश्वास नहीं है।

वहीं अंबेडकर पार्क के सामने समाजवादी पार्टी ने धरना शुरू कर दिया है। सांसद डॉ. एसटी हसन, जिलाध्यक्ष डीपी यादव, मुरादाबाद देहात के विधायक हाजी इकराम कुरैशी, हाजी इसरार अंसारी, राहुल सिंह सहित फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

लखीमपुर कांड को लेकर जिले में अलर्ट, टोल प्लाजा पर तैनात पुलिस फोर्स
जिले में किसान नेता और राजनीतिक दल लखीमपुर कांड को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इसको लेकर पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा सतर्कता बरती जा रही है। जिले के मूंढापांडे थाना क्षेत्र स्थित नियामतपुर इक्रोटिया टोल प्लाजा पर एएसपी अनिल कुमार यादव और सीओ कटघर मनीष कुमार कई थानों की फोर्स के साथ टोल प्लाजा पर मौजूद हैं। टोल प्लाजा पर पुलिस द्वारा राजनीतिक संगठन और किसान नेताओं की गाड़ियों को रोका जा रहा है।

टोल प्लाजा पर किसान नेताओं से बात करते एएसपी अनिल कुमार यादव

लखीमपुर कांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता

समाजवादियों ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का पुतला फूंका
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पुतले को लेकर धक्का मुक्की हुई। शहर के अंबेडकर पार्क में समाजवादी समाजवादी कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री का पुतला फूंक दिया। इसके बाद अधिकारियों की धड़कन बढ़ गयी। पुलिस बल और समाजवादियों में देर तक धक्का-मुक्की होती रही। अब पुलिस बल ने पार्क में समाजवादियों को घेर रखा है।

मूंढापांडे टोल प्लाजा पर जिलाधिकारी और एसएसपी से बातचीत करते कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह

