फुटकुआं में पानी का त्राहिमाम, जल संस्थान पीला रहा है आश्वासन का पानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। रामपुर रोड के फुटकुआं में एक हजार से अधिक परिवारों के सामने पेयजल संकट गहरा गया है। जल संस्थान का नलकूप एक बार फिर फुंक गया है। इससे तीन दिनों से क्षेत्र में आपूर्ति ठप पड़ी है। फुटकुआं में एक माह पूर्व नलकूप फुंका था। जल संस्थान ने दूसरी मोटर लगाकर नलकूप …

हल्द्वानी, अमृत विचार। रामपुर रोड के फुटकुआं में एक हजार से अधिक परिवारों के सामने पेयजल संकट गहरा गया है। जल संस्थान का नलकूप एक बार फिर फुंक गया है। इससे तीन दिनों से क्षेत्र में आपूर्ति ठप पड़ी है।

फुटकुआं में एक माह पूर्व नलकूप फुंका था। जल संस्थान ने दूसरी मोटर लगाकर नलकूप शुरू किया। लेकिन एक बार फिर से नलकूप फुंक गया। नलकूप फुंकते ही फुटकुआं में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। पिछले तीन दिनों से क्षेत्र के एक हजार से अधिक परिवार पानी के लिए जूझ रहे हैं। प्यास बुझाने के लिए बड़ी आबादी पेयजल टैंकरों पर निर्भर हो गई है। लोग दूर-दूर से पानी ढोने को मजबूर हैं।

नलकूप के दोबारा फुंकने पर क्षेत्रवासियों ने जल संस्थान पर सवाल उठाया है। लोगों का कहना है कि नलकूप बार-बार फुंक रहा है। इससे यंत्रों की गुणवत्ता पर संदेह हो रहा है। जल संस्थान द्वारा लगाई गई नई मोटर भी फुंक गई है। इसका खामियाजा लोगों को उठाना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है।

600 से 800 रुपए का पानी का टैंकर खरीदरें को मजबूर है लोग
गैस गोदाम रोड से लगे गांवों में पेयजल की समस्या बनी है। प्रेमपुर लोश्ज्ञानी, छड़ैल, नयाबाद, हल्दू पोखरा आदि गांवों में नलों से पानी की बूंद नहीं टपकती। ऐसे में लोगों ने जल संस्थान को पेयजल कनेक्शन लौटाने शुरू कर दिए हैं। प्रभावित आबादी टैंकरों से पानी खरीद रही है। उन्हें एक टैंकर के लिए कम से कम तीन सौ रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं।

संबंधित समाचार