गरमपानी: विधानसभा चुनाव प्रभारी ने कसे कार्यकर्ताओं के पेच
गरमपानी, अमृत विचार। भाजपा की बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया गया। मेरा बूथ सबसे मजबूत तर्ज पर कार्यकर्ताओं को फीडबैक दे बूथ की मजबूती का आह्वान किया गया। विधानसभा चुनाव प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने की अपील की। महिला सभागार गरमपानी में हुई भाजपा की बैठक में मुख्य अतिथि नैनीताल …
गरमपानी, अमृत विचार। भाजपा की बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया गया। मेरा बूथ सबसे मजबूत तर्ज पर कार्यकर्ताओं को फीडबैक दे बूथ की मजबूती का आह्वान किया गया। विधानसभा चुनाव प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने की अपील की।
महिला सभागार गरमपानी में हुई भाजपा की बैठक में मुख्य अतिथि नैनीताल विधानसभा चुनाव प्रभारी देवेंद्र ढैला ने संगठन के कार्यों की समीक्षा की। संगठन की मजबूती का आह्वान किया। अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अंबा आर्या ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को गांव-गांव पहुंचाने का आह्वान किया।
मंडल प्रभारी दलीप सिंह बोहरा ने संगठन के कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल जबकि संचालन देवेंद्र बोहरा व आनंद सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल जैड़ा, पूरन लाल साह, बसंत गोस्वामी, रुचि आर्या, भूपेंद्र सिंह, सोबन सिंह, योगेश ढौडियाल, पुष्कर पुनौरा आदि मौजूद रहे।
