लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत पर हल्द्वानी में उबाल, यूपी सरकार के इस्तीफे की मांग
हल्द्वानी, अमृत विचार। लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में कृषि कानूनों और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बयान का विरोध कर रहे किसानों के ऊपर मंत्री पुत्र के काफिले द्वारा गाड़ी चढ़ाए जाने के बाद जहां चार किसानों की मौत हो गई है। सोमवार को हल्द्वानी की सड़कों पर आम आदमी पार्टी और …
हल्द्वानी, अमृत विचार। लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में कृषि कानूनों और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बयान का विरोध कर रहे किसानों के ऊपर मंत्री पुत्र के काफिले द्वारा गाड़ी चढ़ाए जाने के बाद जहां चार किसानों की मौत हो गई है।
सोमवार को हल्द्वानी की सड़कों पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया और यूपी सरकार को किसान विरोधी बताते हुए इस्तीफे की मांग की।
आप कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू के नेतृत्व में जेल रोड चौराहे पर सरकार का पूतला फूंका। वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में इकट्ठा होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प भी हुई।
तिकोनिया चौराहे पर कांग्रेसियों ने यूपी सरकार का पूतला फूंका और गिरफ्तारी दीं। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन पर भाजपा सरकार दमनकारी नीति अपनाए हुए है। भाजपा की निकम्मी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी रहेगा।
