एक हजार पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ, शिक्षा मंत्री ने दी मंजूरी
हल्द्वानी, अमृत विचार। अशासकीय स्कूलों में शिक्षकों और कार्मिकों के पदों की भर्ती पर लगी रोक हट गई है। इसके साथ ही भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। राज्य के अशासकीय स्कूलों में शिक्षक और कार्मिकों के करीब एक हजार पद …
हल्द्वानी, अमृत विचार। अशासकीय स्कूलों में शिक्षकों और कार्मिकों के पदों की भर्ती पर लगी रोक हट गई है। इसके साथ ही भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
राज्य के अशासकीय स्कूलों में शिक्षक और कार्मिकों के करीब एक हजार पद खाली हैं।
इनको भरने की प्रक्रिया चल ही रही थी कि अप्रैल में कोरोना की दूसरी लहर में सरकार ने भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। अब सरकार ने भर्ती पर लगी रोक को हटा दिया है। पूर्व की भर्तियों को बहाल करने के साथ ही नई भर्ती को भी मंजूरी दे दी है। मंजूरी के साथ ही खाली पदों पर भर्ती का रास्ता भी साफ हो गया है।
अशासकीय स्कूलों के प्रबंधन ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की रणनीति बनानी भी शुरू कर दी है। इधर, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय का कहना है कि पारदर्शिता और नियमों के अनुसार भर्ती कराने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही सभी खाली पद भर लिए जाएंगे।
