हल्द्वानी: यहां फिर युवक का पर्स लूटकर फरार हुए दो स्कूटी सवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। लूटपाट की घटना शहर से लगातार सामने आ रही है। बेरीनाग निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह नवाबी रोड में एक किराए के मकान रहते हैं। रविवार को वह किसी काम के सिलसिले में रोडवेज जा रहे थे। वह अभी नगर निगम के पास पहुंचे थे कि स्कूटी दो युवकों ने उसे …

हल्द्वानी, अमृत विचार। लूटपाट की घटना शहर से लगातार सामने आ रही है। बेरीनाग निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह नवाबी रोड में एक किराए के मकान रहते हैं। रविवार को वह किसी काम के सिलसिले में रोडवेज जा रहे थे।

वह अभी नगर निगम के पास पहुंचे थे कि स्कूटी दो युवकों ने उसे धक्का दे दिया और जेब में रखा पर्स लूट कर फरार हो गए। पर्स में एक हजार रुपए व कुछ जरूरी कागजात थे। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार