मुरादाबाद: गक्खरपुर में 10 सहित जिले में डेंगू के 19 नए मरीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। गक्खरपुर में डेंगू मरीजों की चेन नहीं टूट रही है। सोमवार को यहां दस नए मरीज समेत जिले में डेंगू के 19 नए मरीज मिले। गक्खरपुर में तीन की मौत भी हो चुकी है। गक्खरपुर में मिले दस नए डेंगू रोगियों में सात महिला और तीन पुरूष मरीज शामिल हैं। इसमें दो …

मुरादाबाद, अमृत विचार। गक्खरपुर में डेंगू मरीजों की चेन नहीं टूट रही है। सोमवार को यहां दस नए मरीज समेत जिले में डेंगू के 19 नए मरीज मिले। गक्खरपुर में तीन की मौत भी हो चुकी है।

गक्खरपुर में मिले दस नए डेंगू रोगियों में सात महिला और तीन पुरूष मरीज शामिल हैं। इसमें दो दस वर्षीय बच्चे भी हैं। अब गांव में 59 डेंगू के कन्फर्म मरीज हो चुके। जबकि दो नये संदिग्ध रोगी भी चिह्नित किए गए। गक्खरपुर के 18 डेंगू मरीज डिलारी सीएचसी पर भर्ती थे।

जिसमें एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि जिला अस्पताल में पहले से ही इसी गांव के तीन डेंगू मरीज भर्ती हैं। डिलारी सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डाँ विशाल दिवाकर ने बताया कि सीएचसी पर अभी भी इस गांव के 17 डेंगू रोगियों का भर्ती कर इलाज चल रहा है।

इसके अलावा शहर के असलतपुरा गलशहीद में बीस साल की युवती, कांशीराम नगर में 62 वर्षीय बुजुर्ग, बुद्धि विहार में 44 वर्षीय व्यक्ति, कुंदनपुर लाइनपार की 18 साल की युवती, पीरजाद में 23 वर्षीय युवक और शहर के ही मुगलपुरा निवासी 45 वर्षीया महिला डेंगू की चपेट में है। जबकि डिलारी सीएचसी के धरिया का 21 साल का युवक, कांठ बेगमपुरा में 31 वर्षीया महिला और कुंदरकी के नरुक्का के 70 वर्षीय बुजुर्ग में भी डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।

डिप्टी सीएमओ जिला सर्विलांस अधिकारी डाँ प्रवीन श्रीवास्तव ने बताया कि डेंगू के 19 नए मरीज पुष्ट हुए हैं। इसमें दस गक्खरपुर के हैं। जिले के विभिन्न अस्पताल में 5681 मरीज देखे गए, जिसमें 374 बुखार के रोगी हैं।
प्रभावित क्षेत्र में एहतियाती उपाय में स्वास्थ्य विभाग की टीम जुटी हुई है।

संबंधित समाचार