बरेली: विद्युत अभियंतायों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन
बरेली, अमृत विचार। ज्वलन्त समस्याओं के समाधान न होने और पावर कारपोरेशन प्रबन्धन के द्वारा की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों के विरोध में बिजली अभियंताओं ने अपना पूर्व घोषित आंदोलन प्रारंभ करते हुए सोमवार को दायें बाजू पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। शाम 5 बजे मुख्य अभियंता कार्यालय पर विरोध सभा कर साथ ही …
बरेली, अमृत विचार। ज्वलन्त समस्याओं के समाधान न होने और पावर कारपोरेशन प्रबन्धन के द्वारा की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों के विरोध में बिजली अभियंताओं ने अपना पूर्व घोषित आंदोलन प्रारंभ करते हुए सोमवार को दायें बाजू पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। शाम 5 बजे मुख्य अभियंता कार्यालय पर विरोध सभा कर साथ ही ऐलान किया कि उत्पीडन बंद न होने और सार्थक समाधान न होने पर 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार प्रारम्भ किया जायेगा।
अभियन्ता संघ के क्षेत्रीय सचिव अभियंता रणजीत चौधरी ने बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को सभी ऊर्जा निगमों के तमाम अभियन्ताओं ने पूरे दिन काली पट्टी बांध कर विरोध दिवस मनाया। अभियन्ता संघ के शाखा सचिव अभियंता गौरव शर्मा ने बताया कि उत्पादन निगम में कोयले के भुगतान नहीं होने के कारण कोयले की आपूर्ति बाधित हो रही है जिससे प्रदेश को सस्ती बिजली देने वाली सरकारी उपक्रम उत्पादन निगम के परियोजनाओं में उत्पादन प्रभावित हो रहा है।
जो कि प्रबन्धन की एक बड़ी विफलता है। विरोध सभा में सत्यार्थ गंगवार, मोहम्मद ताजीम, नीरज यादव , पंकज भारती, तारिक जलील, रचित , मयंक मौर्य, नील, रविंद्र, राधेश्याम, उमेश सोनकर ,विपुल, पंकज भारती, पारस रस्तोगी, अनुज गुप्ता, मुकेश कुमार, सुप्रीत सिंह, संदीप सिंह ,रजीत कुमार समेत अन्य अभियंता मौजूद रहे।
