शादी का झांसा देकर चार साल तक नर्स के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
काशीपुर, अमृत विचार । देवभूमि में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स की नौकरी करने वाली युवती से युवक ने शादी का झांसा देकर करीब चार साल तक दुष्कर्म किया और किसी अन्य युवती से शादी करने की तैयारी कर ली। पुलिस ने पीड़ित युवती की तहरीर …
काशीपुर, अमृत विचार । देवभूमि में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स की नौकरी करने वाली युवती से युवक ने शादी का झांसा देकर करीब चार साल तक दुष्कर्म किया और किसी अन्य युवती से शादी करने की तैयारी कर ली। पुलिस ने पीड़ित युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
काशीपुर निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि वह काशीपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स की जॉब करती है। उसका चार वर्षों से यूपी के टांडा रामपुर निवासी जीवन से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती ने जीवन पर आरोप लगाया कि उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। बीती एक अक्तूबर को युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया।
पीड़ित युवती ने आईटीआई थाने में तहरीर सौंपकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
