रानीबाग पुल से यातायात फिर हो सकता है बंद, ये है वजह
हल्द्वानी, अमृत विचार। भीमताल-हल्द्वानी मार्ग फिर से बंद होने की संभावना है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने जिलाधिकारी से दिन के समय निर्माण कार्य करने के लिए मार्ग को वाहनों के लिए बंद रखने की अनुमति मांगी है। डीएम से अनुमति मिलते ही आवागमन रोक दिया जाएगा। ऐसे में लोगों को कुछ दिन और …
हल्द्वानी, अमृत विचार। भीमताल-हल्द्वानी मार्ग फिर से बंद होने की संभावना है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने जिलाधिकारी से दिन के समय निर्माण कार्य करने के लिए मार्ग को वाहनों के लिए बंद रखने की अनुमति मांगी है। डीएम से अनुमति मिलते ही आवागमन रोक दिया जाएगा। ऐसे में लोगों को कुछ दिन और असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
लोनिवि अधिकारियों के मुताबिक रानीबाग पर पुल के पास भीमताल की ओर पहाड़ी का कटान होना है। जोखिम भरा यह काम दिन के समय ही संभव है। इसे देखते हुए लोनिवि ने कटान के लिए जिलाधिकारी से कुछ दिनों के लिए मार्ग को पूरी तरह बंद रखने की अनुमति मांगी है।
अधिशासी अभियंता लोनिवि भवाली डिवीजन एबी कांडपाल ने बताया कि पहाड़ के कटान के लिए दिन के समय हल्द्वानी-भीमताल मार्ग पर यातायात बंद रखने के लिए जिलाधिकारी से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने के बाद कटान कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार केवल दिन के समय इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। शाम पांच बजे से सुबह दस बजे तक मार्ग पर यातायात सुचारू रहेगा।
