रामनगर: राइस मिल में लगी आग, हुआ हजारों का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। नया गांव स्थित राइस मिल में बॉयलर में आग लग जाने से मिल कर्मियों में अफरा तफरी मची रही गनीमत रही समय पर अग्निशमन कर्मी पहुच गए। अन्यथा बड़ा हादसा होने में देर नही लगती। आग से राइस मिल स्वामी को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। अग्निशमन अधिकारी किशोर उपाध्याय ने …

रामनगर, अमृत विचार। नया गांव स्थित राइस मिल में बॉयलर में आग लग जाने से मिल कर्मियों में अफरा तफरी मची रही गनीमत रही समय पर अग्निशमन कर्मी पहुच गए। अन्यथा बड़ा हादसा होने में देर नही लगती। आग से राइस मिल स्वामी को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।

अग्निशमन अधिकारी किशोर उपाध्याय ने बताया कि नया गांव स्थित गर्ग राइस मिल मे आग की सूचना पर फायर स्टेशन रामनगर से एक फायर यूनिट आवश्यक उपकरणों के साथ उक्त घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर जाकर देखा तो राइस मिल के अंदर बॉयलर मे आग लगी थी जिसे कर्मचारियों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया।

पीड़ित व्यक्ति को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। अग्नि कांड के दौरान किसी प्रकार की जनहानि नही हुई है। आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया संभावना ब्यक्त की जा रही है कि आग शॉट सर्किट की वजह से लगी होगी। राइसमिल स्वामी से इस संदर्भ में सम्पर्क नही हो पाया है।

संबंधित समाचार