रायबरेली: सपाइयों ने बसपा सुप्रीमो को बताया भाजपा की पिछलग्गू
रायबरेली। विधानसभा चुनाव को देखते हुए शहर के रिफार्म क्लब में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ। इसमें भाजपा और कांग्रेस को एक ही मानसिकता की पार्टी बताया गया तो साथ ही बसपा सुप्रीमो को भाजपा की पिछलग्गू कहा गया। मुख्य अतिथि के रूप सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री इन्द्रजीत सरोज ने …
रायबरेली। विधानसभा चुनाव को देखते हुए शहर के रिफार्म क्लब में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ। इसमें भाजपा और कांग्रेस को एक ही मानसिकता की पार्टी बताया गया तो साथ ही बसपा सुप्रीमो को भाजपा की पिछलग्गू कहा गया।
मुख्य अतिथि के रूप सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री इन्द्रजीत सरोज ने कहा कि बसपा को छोड़कर सपा में आने में मेरा कोई स्वार्थ नहीं है। सपा मुखिया अखिलेश यादव की सोच एवं कार्यों ने मुझे सपा में आने को मजबूर किया। उन्होंने कहा कि कांशीराम कहा करते थे कि भाजपा एवं कांग्रेस से सदैव दूर रहना एक नागनाथ है तो दूसरी सांपनाथ है। पुरानी पार्टी में सम्मान न पाने के कारण मैं बिना शर्त समाजवादी पार्टी में शामिल हुआ। मैं तो सपा मुखिया अखिलेश यादव का बहुत आभारी हूं कि उन्होनें 45 जनपद जिनमें पासी समाज चुनावों में निर्णायक भूमिका अदा करता है, उनकी जिम्मेदारी मुझे सौंपी है। कहा कि बसपा सुप्रिमो भाजपा की पिछलग्गू बन गयी हैं। वह भाजपा नेताओं की तरह सभाओं में भाषण देती हैं। समाजवादी पार्टी के साइकिल में एक पहिया डॉ राम मनोहर लोहिया के विचारों का है। तो दूसरा डॉ भीमराव अम्बेडकर के विचारों का है। भाजपा झूठे वादे करती है। तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं, सरसों का तेल भी बहुत मंहगा हो गया है। बैठक को सम्बोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव ने पार्टी के कार्यक्रमों एवं प्रगति से मुख्य अतिथि को अवगत कराया। बैठक में बसपा छोड़कर सैकड़ों लोगों द्वारा सपा में शामिल होने की घोषणा की।
