गरमपानी: भौर्या बैंड से पास पहाड़ी दरकने से बढ़ा खतरा
गरमपानी, अमृत विचार। अल्मोड़ा -भवाली राजमार्ग पर भौर्या बैंड के पास पहाड़ी दरकने से हादसे का डर बना हुआ है। राजमार्ग से सटी थुआ की पहाड़ी पर करीब सौ मीटर ऊंचाई पर विशालकाय बोल्डर अटके पड़े हैं। लगातार हो रही बारिश में कई बार पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। जिसके कारण गुजर रहे यात्रियों …
गरमपानी, अमृत विचार। अल्मोड़ा -भवाली राजमार्ग पर भौर्या बैंड के पास पहाड़ी दरकने से हादसे का डर बना हुआ है। राजमार्ग से सटी थुआ की पहाड़ी पर करीब सौ मीटर ऊंचाई पर विशालकाय बोल्डर अटके पड़े हैं। लगातार हो रही बारिश में कई बार पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। जिसके कारण गुजर रहे यात्रियों के ऊपर हादसे का खतरा बना हुआ है। यात्री जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं।
भोर्या बैंड क्षेत्र में हाईवे पर पांच सौ मीटर क्षेत्र में गुजर रहे वाहन सवारों को हादसे का डर सता रहा है। यहां पहले भी पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आकर कई वाहन सवार जान गंवा चुके हैं।
व्यापारी नेता वीरेंद्र सिंह बिष्ट, गजेंद्र नेगी, कुबेर सिंह जीना, अंकित सुयाल, मनीष कर्नाटक, भाष्कर चंद्र आर्या, महेंद्र सिंह बिष्ट, हरीश चंद्र, फिरोज अहमद, हरीश कुमार, दलीप सिंह नेगी, विक्रम सिंह, नंदन सिंह, राजू लटवाल, पंकज नेगी, महेंद्र बिष्ट, शेखर दानी, पंकज भट्ट आदि ने विभागीय अधिकारियों से खतरा टालने को प्रभावी कदम उठाए जाने की मांग की है।
