इस गांव में जान हथेली में रखकर पढ़ने को मजबूर नौनिहाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। सुदूर गांवों में शिक्षा के मंदिर बदहाली की कगार पर हैं। प्राथमिक विद्यालय वलनी के भवन की छत में दरार आने से नौनिहालों पर खतरा बन आया है। ग्राम प्रधान ने बीईओ को पत्र भेज तत्काल विद्यालय के जीर्णोद्धार की मांग है। सुदूर प्राथमिक पाठशाला वलनी की हालत दयनीय हो चुकी है। …

गरमपानी, अमृत विचार। सुदूर गांवों में शिक्षा के मंदिर बदहाली की कगार पर हैं। प्राथमिक विद्यालय वलनी के भवन की छत में दरार आने से नौनिहालों पर खतरा बन आया है। ग्राम प्रधान ने बीईओ को पत्र भेज तत्काल विद्यालय के जीर्णोद्धार की मांग है।
सुदूर प्राथमिक पाठशाला वलनी की हालत दयनीय हो चुकी है।

बदहाल हो चुकी छत में बारिश के दौरान काफी पानी रुक रहा है। कभी भी विद्यालय की छत भरभरा कर गिर सकती है। जिससे नौनिहालों के साथ ही विद्यालय स्टाफ के ऊपर भी खतरा बना हुआ है।

ग्राम प्रधान महेंद्र रावत ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर मामले की जानकारी दे दी गई है। बावजूद कोई सुध नही ली जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द विभाग ने विद्यालय की सुध नही ली तो ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

संबंधित समाचार