लखीमपुर हिंसा: नहीं किया बेटे का अंतिम संस्कार, परिजन बोले- बेटे को गोली लगी थी, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट गलत है, दोबारा हो पोस्टमार्टम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी। रविवार को लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में 9 लोगों की मौत हुई थी। जिसमें चार किसान भी थे। चारो के पोस्टमार्टम के बाद परिजन उन्हें अपने घर लेकर चले गए थे। मगर मंगलवार को मृतक गुरविंदर का अंतिम संस्कार नहीं किया गया। परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे की मौत गोली …

लखीमपुर खीरी। रविवार को लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में 9 लोगों की मौत हुई थी। जिसमें चार किसान भी थे। चारो के पोस्टमार्टम के बाद परिजन उन्हें अपने घर लेकर चले गए थे। मगर मंगलवार को मृतक गुरविंदर का अंतिम संस्कार नहीं किया गया। परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे की मौत गोली लगने से हुई। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने की कोई बात कही ही नहीं गई है। परिजनों का आरोप यह भी है कि डॉक्टरों ने मंत्री के दबाव में गलत पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाई है। परिजनों ने दिल्ली के डॉक्टरों से दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की है। फिलहाल गुरविंदर का पोस्टमार्टम बहराइच में ही कराया जा रहा है।

सोमवार को भी मृतक के पिता और चाचा ने लगाया था गोली का आरोप
सोमवार को जब लखीमपुर खीरी में चारो शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा था। तब भी मृतक गुरविंदर के पिता सुखविंदर और चाचा मसकीन ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे को गोली मारी गई थी। मगर जब मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उसमें गोली का कोई जिक्र ही नहीं था। इसके बाद से परिजनों का गुस्सा फूट गया और सभी ने गुरविंदर के शव का अंतिम संस्कार नहीं किया।

फोन पर प्रियंका गांधी ने परिवार से की बात
मृतक किसान गुरविंदर सिंह के पिता सुखविंदर सिंह से उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने फोन पर बात की है। प्रियंका ने शोक संवेदना जताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी उनके परिवार और सभी किसानों के साथ है। बताया जा रहा है कि भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता किसानों के परिवार से मिलने पहुंच सकते हैं।

छावनी में तब्दील हुआ गांव
किसानों के शव गांव में आने के गांव को सुरक्षा के मद्देनजर छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मटेरा गांव में जाने वाली हर सड़कों पर पुलिस का पहरा है। आने जाने वाले लोगों की पुलिस तलाशी ले रही है। घटनास्थल पर एसपी भी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात