हल्द्वानी: यूओयू की परीक्षा सम्पन्न, 30232 लोगों ने दी परीक्षा
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की प्रदेशभर के 57 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित परीक्षा मंगलवार को सम्पन्न हो गयी। इस परीक्षा में 30232 विद्यार्थियों ने भागीदारी की। सभी विषयों के परीक्षाफल आगामी 10 दिन बाद घोषित कर दिये जायेंगे। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक प्रो. पीडी पंत ने बताया कि सभी केन्द्रों पर सफलता …
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की प्रदेशभर के 57 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित परीक्षा मंगलवार को सम्पन्न हो गयी। इस परीक्षा में 30232 विद्यार्थियों ने भागीदारी की। सभी विषयों के परीक्षाफल आगामी 10 दिन बाद घोषित कर दिये जायेंगे।
इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक प्रो. पीडी पंत ने बताया कि सभी केन्द्रों पर सफलता पूर्वक परीक्षा सम्पन्न हुई। इस बार कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नही पाया गया। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा सभी विषयों के अंतिम वर्ष व अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए वस्तुनिष्ट प्रश्नों पर आधारित की गयी थी।
परीक्षा 15 सितम्बर से 5 अक्टूवर के मध्य सम्पन्न हुई। उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणाम इस बार 10 दिनों बाद घोषित कर दिया जायेगा। इसके लिए व्यापक तैयारियां चल रही है। प्रो. पंत ने बताया कि विशिष्ठ बीएड़ की प्रवेश परीक्षा आगामी 10 अक्टूवर को हल्द्वानी व देहरादून के परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित करायी जा रही है। परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डाल दिए गये है।
